Tata Sierra EV 2025 का  इंतजार खत्म!

टाटा मोटर्स ने Tata Sierra को ICE और EV वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। यह प्रीमियम SUV 2025 के अंत तक सड़कों पर दिखेगी।

Tata Sierra का बाहरी लुक

नई Sierra में LED लाइट बार और फ्लश डोर हैंडल्स हैं। इसका सिग्नेचर साइड विंडो डिज़ाइन इसे अलग बनाता है।

Tata Sierra का इंटीरियर

रेट्रो और मॉडर्न का संगम। 5-सीटर सेटअप के साथ वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स दी गई हैं। सॉफ्ट-टच मटेरियल का उपयोग किया गया है।

Tata Sierra के स्मार्ट फीचर्स

12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन। वायरलेस चार्जिंग, वॉइस कमांड, पैनोरमिक सनरूफ और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Tata Sierra के सेफ्टी फीचर्स

लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स से लैस है।

Tata Sierra के इंजन विकल्प

ICE वेरिएंट में 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन है। EV वेरिएंट में 45 और 55 kWh बैटरी ऑप्शन हैं, जो 550 किमी तक की रेंज देंगे।

Tata Sierra की अनुमानित कीमत

पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 15-22 लाख रुपये और इलेक्ट्रिक वेरिएंट की कीमत 25 लाख रुपये तक हो सकती है।